फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five and a half lakh farmers of Jammu and Kashmir benefit from PM-Kisan Samman Nidhi

पीएम-किसान सम्मान निधि से जम्मू-कश्मीर के साढ़े आठ लाख किसानों को लाभ

विज्ञापन
Five and a half lakh farmers of Jammu and Kashmir benefit from PM-Kisan Samman Nidhi
जम्मू। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत जम्मू-कश्मीर के साढ़े आठ लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। आठवीं किस्त के रूप में प्रदेश के 855835 किसानों को 179.37 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसी प्रकार लद्दाख के 16535 किसानों को 3.37 करोड़ रुपये बांटा गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के किसान खुर्शीद अहमद से बात कर जैविक खेती के बारे में उनके अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

श्रीनगर के टेंगपोरा-नूरबाग निवासी खुर्शीद जैविक रूप से शिमला मिर्च, बैगन, हरी मिर्च और खीरे की खेती करते हैं। खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री की सराहना से उनका विश्वास और बढ़ा है। वह प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत रूप से शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने मेरे काम की सराहना की। एमए अंग्रेजी की शिक्षा ग्रहण करने वाले खुर्शीद के अनुसार पढ़ाई कभी उनके कार्य में बाधा नहीं बनी बल्कि यह हर वक्त उन्हें प्रोत्साहित करती रही। तीन साल पूर्व जैविक खेती शुरू करने से पहले वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। बताया कि उनके पास 26 कनाल जमीन है, जिसमें से वह 14 कनाल पर जैविक खेती करते हैं। शेष जमीन पर धान की फसल लगाते हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों की परंपरागत खेती से बहुत मुनाफा नहीं मिलता है। इस वजह से उन्होंने कृषि विभाग से संपर्क किया। विभाग ने जैविक खेती के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया और दिशा निर्देश भी देते रहे।
विज्ञापन

शिक्षित बेरोजगार युवकों से रोजगार प्रदाता बनने की अपील
खुर्शीद बताते हैं कि उनके स्वरोजगार की यात्रा जल्द शुरू हो गई। कृषि विभाग ने 30 किसानों का कृषि उत्पादक संगठन के जरिये क्लस्टर बनाया। विभाग ने श्रीनगर के लाल मंडी में उत्पादों के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जिससे उत्पाद की अच्छी कीमत मिलने लगी। उन्होंने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आगे आकर प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि वे रोजगार प्रदाता बनें न कि रोजगार करने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed