फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first worship today in amarnath cave

प्रथम पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभांरम्भ, राजनाथ सिंह ने किए शिवलिंग के दर्शन

Thu, 02 Jul 2015 10:10 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
first worship today in amarnath cave

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बुधवार सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1280 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया। वीरवार सुबह भोले के भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल और पहलगाम ट्रैक से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


पहलगाम से 46 और बालटाल से 14 किलोमीटर का सफर तय कर पवित्र गुफा पहुंचेंगे। यात्रियों का मौसम भी साथ दे रहा है। बुधवार को जम्मू से लेकर घाटी तक मौसम साफ रहा। इस बार अमरनाथ यात्रा 59 दिन चलकर 29 अगस्त को संपन्न होगी।
विज्ञापन


वीरवार को परंपरा के अनुसार श्री अमरनाथ बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा पवित्र गुफा में प्रथम पूजन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा निर्धारित से चार दिन देरी से शुरू हुई

first worship today in amarnath cave

बुधवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुए 1280 भक्तों के पहले जत्थे में 919 पुरुष, 191 महिलाएं, 16 बच्चे और 154 साधु शामिल हैं। 29 बड़े और पांच छोटे वाहनों में भक्त रवाना हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री निजी वाहनों से भी बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए हैं।

आधार शिविर जम्मू से बुधवार सुबह 4.45 बजे स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह, पीएचई मंत्री सुखनंदन, शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी और विधायक सत शर्मा एवं राजेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जत्था रवाना किया। पहले जत्थे की रवानगी के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल शिवमय हो गया।

भोले के भक्त नाचते गाते आगे बढ़े। हाथों में त्रिशूल और डमरू लिए भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बना। पहले जत्थे को तवी के चौथे पुल से जम्मू-श्रीनगर हाईवे से आगे रवाना किया गया। यात्रा रूट पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को बंद रखा गया था। देर शाम जत्थे के वाहन श्रीनगर पहुंच चुके थे।

वर्ष 2014 में जम्मू से पहले जत्थे में 1160 यात्री रवाना हुए थे। हालांकि, उस समय पहले जत्थे में साधु शामिल नहीं थे। पहलगाम ट्रैक पर बर्फ होने से इस रूट पर यात्रा निर्धारित से चार दिन देरी से शुरू हुई थी। इससे पूर्व वर्ष 2013 में पहले जत्थे में 3157 यात्री गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed