{"_id":"59e38d594f1c1bd9538b7919","slug":"first-snow-fall-in-gulmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चारों ओर दिखी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चारों ओर दिखी सफेद चादर
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी के चलते गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड रही।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते गुलमर्ग में विंटर स्पोर्ट्स से देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षिक करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। यहां की सफेद चादर पर स्की, स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप, आइस स्केटिंग कैंप, स्नो फेस्टिवल सहित अन्य विंटर गतिविधियां की जाती है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ जम्मू की बात करें तो यहां मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली पर भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 अक्टूबर तक जम्मू में बारिश होने की संभावना नहीं है। रियासत में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन