Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First open-heart surgery at AIIMS Jammu successful; pediatric cardiac treatment begins

Jammu News: एम्स जम्मू में पहली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, बाल हृदय उपचार शुरू

विज्ञापन
First open-heart surgery at AIIMS Jammu successful; pediatric cardiac treatment begins
क्षेत्र के मरीजों को जटिल हृदय ऑपरेशन के लिए अब दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मू ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी और उन्नत बाल हृदय उपचार शुरू किए हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में अत्याधुनिक हृदय रोग उपचार का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। एम्स विजयपुर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के मरीजों को जटिल हृदय ऑपरेशन के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एम्स जम्मू उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
एम्स विजयपुर में 1 से 3 नवंबर तक सीटीवीएस एवं पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इसमें एम्स नई दिल्ली और एम्स विजयपुर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान पहली बार दो मरीजों की सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई। इनमें जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित आठ वर्षीय बच्ची का एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) क्लोजर शामिल है। साथ ही 57 वर्षीय महिला का माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट भी सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञ मार्गदर्शन और टीम
इन जटिल सर्जरियों में एम्स नई दिल्ली के सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. देवगौरू वेलायौदम ने मार्गदर्शन दिया। प्रो. डॉ. पराग घार्डे, प्रो. डॉ. मनोज कुमार साहू और प्रो. डॉ. सौरभ गुप्ता ने भी विशेषज्ञ सहायता प्रदान की। एम्स जम्मू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद गुरु और सीटीवीएस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ओपन हार्ट सर्जरी में एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. श्रुति शर्मा और डॉ. स्लोमी गुप्ता ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल हृदय उपचार में सफलता
कॉन्क्लेव के दौरान एम्स की कार्डियोलॉजी टीम ने 2 नवंबर को चार बच्चों का सफल उपचार किया। ये बच्चे 10 माह से 3 वर्ष तक की आयु के थे। उनके पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पीडीए) डिवाइस क्लोजर सफलतापूर्वक किए गए। इस टीम में डॉ. राधिका उप्पल, डॉ. मयंक सैनी और डॉ. जुबैर फारूक शामिल रहे। यह उपलब्धि बच्चों के हृदय उपचार में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भविष्य की प्रतिबद्धता
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय कुमार कुंडल ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एम्स विजयपुर भविष्य में भी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर में विशेष हृदय चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed