{"_id":"58d0180a4f1c1b2f4a1a2387","slug":"first-installment-of-money-to-jk-bank-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके बैंक को घाटे से उबारने की कवायद शुरू, मदद की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके बैंक को घाटे से उबारने की कवायद शुरू, मदद की पहली किस्त जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
J&K BANK
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार ने जम्मू कश्मीर बैंक को घाटे से उबारने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में बैंक को 250 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। बैंक को सरकार ने 530 करोड़ रुपये देने की सहमति दी थी। बैंक को घाटा होने के बाद सरकार ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया से इसकी मंजूरी मांगी थी। मंजूरी मिलने के बाद यह प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
बैंक ने सरकार से मिली इस मदद के लिए सरकार को अपने बैंक शेयर में पूरा फायदा देने की बात कही है। सोमवार को बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में यह इस बात की पुष्टि की गई। अब बैंक अपनी रेशो को इस राशि से दुरुस्त कर सकेगा, ताकि बैलेंस बना रहे।
विज्ञापन
बैंक के चेयरमैन ने कहा कि इस राशि ने सिर्फ बैंक की हालत सुधरेगी, बल्कि निवेश करने वाले लोगों का बैंक पर विश्वास बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अपने बजट में जम्मू कश्मीर बैंक को 530 करोड़ रुपये देने का अलग से फंड रखा था।
विज्ञापन