{"_id":"60d8cb958ebc3e3068089d36","slug":"first-darshan-of-shri-amarnath-yatra-from-today-jammu-city-news-jmu238262719","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा के प्रथम दर्शन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा के प्रथम दर्शन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री अमरनाथ बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर 28 जून सोमवार को विशेष पूजा होगी। इसके अलावा सुबह और शाम को लाइव आरती का प्रसारण भी शुरू होगा। कोरोना काल के चलते श्री अमरनाथ यात्रा 2021 को सरकार ने यात्रियों के लिए रद्द किया हुआ है। हालांकि, सभी धार्मिक रीति रिवाज व रस्मों को पहले की तरह ही निभाया जाएगा। साल 2021 में श्री अमरनाथ यात्रा की अवधि 28 जून से 22 अगस्त तक है। ऐसे में 28 जून को बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन भी होंगे।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष पूजा में एलजी मनोज सिन्हा के अलावा नागरिक व सैन्य अधिकारी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। इसी के साथ 28 जून से 22 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह छह से साढ़े छह बजे तक व सायं पांच से साढ़े पांच बजे तक श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का लाइव प्रसारण भी एमएच वन चैनल पर हुआ करेगा।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना काल के चलते श्री अमरनाथ यात्रा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए यात्रा रद्द की गई है। लेकिन पवित्र गुफा पर पहले की तरह ही सभी धार्मिक रीति व रस्मे होंगी।