फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first attempt to smuggle drugs through pipe from across the border in Samba sector

नापाक साजिश: सांबा सेक्टर में सीमा पार से पहली बार पाइप के जरिये नशा तस्करी की कोशिश, पाकिस्तान ने पंजाब की तर्ज पर नशा तस्करी तेज की

Mon, 07 Feb 2022 01:18 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 01:18 PM IST
सार

बीएसएफ की ओर से रविवार को ढेर किए गए तीनों तस्कर पाकिस्तान की गुलजार पोस्ट के सामने से भारतीय सीमा में घुसे थे। तस्कर कोहरे का फायदा उठाने की फिराक में, सुरक्षा बल भी ज्यादा सतर्कता बरत रहे। 
 

विज्ञापन
first attempt to smuggle drugs through pipe from across the border in Samba sector
सांबा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पकड़ी गई नशे की खेप - फोटो : पीआरओ

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ और नशा तस्करी के प्रयास पहले भी किए जाते रहे हैं और सुरक्षा बलों ने हर बार साजिश को नाकाम बनाया है। सांबा सेक्टर में नशा तस्करी में पाइप का इस्तेमाल पहली बार किया गया है। रविवार को हेरोइन के पैकेट पाइप के जरिए भारतीय सीमा में गिराए जाने थे।

विज्ञापन


इसी क्षेत्र में नशे की डिलीवरी लेने के लिए तस्करों ने भी पहुंचना था और खेप को मंजिल तक पहुंचाना था। इससे पहले ही सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसे तीन तस्करों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने एक बार फिर से पंजाब की तर्ज पर नशा तस्करी तेज कर दी है। इन दिनों सीमा क्षेत्र में घना कोहरा और धुंध रहती है।
विज्ञापन


इसकी आड़ में पाकिस्तान नशे की तस्करी और घुसपैठ की साजिश रचता है। इन दिनों सुरक्षा बल भी ज्यादा सतर्क रहते हैं। एक बार फिर से नशे की तस्करी के लिए उसी मार्ग को चुना गया। जहां पिछले वर्ष पाकिस्तान की ओर से सुरंग खोदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, 15 वर्ष पहले भी सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर के राजपुरा में दो तस्करों को ढेर किया था। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। रविवार को बीएसएफ की ओर से ढेर किए गए तीनों तस्कर पाकिस्तान की गुलजार पोस्ट के सामने से भारतीय सीमा में घुसे थे।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बेयर बैग पोस्ट के सामने उन्हें ढेर कर दिया। रविवार शाम को पाकिस्तानी रेंजरों के साथ बीएसएफ के अधिकारियों ने फ्लैग मीटिंग की, जिस पर पाकिस्तानी रेंजरों ने तस्करों के शव लेने से इनकार कर दिया।


अरनिया में 2021 में पाइप से पहुंची थी 62 किलो हेरोइन
इससे पहले अरनिया सेक्टर के बुधवार पोस्ट पर 2021 में पाइप के जरिये नशा तस्करी की गई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 62 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए थे। हथियारों में 9एमएम पिस्टल और 200 कारतूस शामिल थे। बता दें, पाकिस्तान घुसपैठ के अलावा नार्को टेरेरिज्म पर ज्यादा जोर है। नशे से मिलने वाली राशि को आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल किया जाता है। आतंकियों के लिए हथियार भी खरीदे जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed