फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing near MLA Sham Choudhary residence at Digiana, Jammu

BJP विधायक पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

Mon, 05 Jan 2015 11:48 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
Firing near MLA Sham Choudhary residence at Digiana, Jammu
सुचेतगढ़ृ के भाजपा विधायक शाम लाल चौधरी पर रविवार देर रात डिगयाना जम्मू स्थित आवास पर जानलेवा हमला किया गया। उन पर एक के बाद एक चार गोलियां दागी गईं। संयोग से एक भी गोली विधायक को नहीं लगी। विधायक को बचाने आए उनके भतीजों पर भी किरचों से हमला किया गया।
विज्ञापन


इनमें विक्रम को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। रात डेढ़ बजे उसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी। दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। एक अभी फरार है। पूरे घटनाक्रम का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


शाम लाल चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने डिग्याना स्थित निवास पहुंचे। घर में मरम्मत का काम चलने के कारण परिवार के सदस्य उनके भाई सुभाष चौधरी के घर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी ग‌िरफ्तार

Firing near MLA Sham Choudhary residence at Digiana, Jammu

वह भी अपने पीएसओ को छोड़ कर भाई के घर जाने लगे। वे अपने निवास से बाहर निकले ही थे कि पड़ोस में रहने वाले युवक गार सिंह ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। पिस्टल से उसने चार फायर निकाल कर उनको मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकले। इतने में उनके भतीजे विक्रम और विशाल उन्हें बचाने के लिए आ गए। हमलावरों ने उन पर भी किरचों से हमला कर दिया।

विक्रम चौधरी के बैक बोन पर किरच के गहरे जख्म हुए। दो किरचें उसके पेट में घोंपी गई, विशाल नीचे गिर गया। यह देखकर वहां से सब भाग निकले। चौधरी ने बताया कि इसके बाद उनका नौकर पास में डिग्याना चौकी में शिकायत लेकर गया, लेकिन कार्रवाई करने की जगह उलटा उसे ही थाने में बिठाकर पीट दिया।

चौधरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे गांधी नगर के डीएसपी हरजीत सिंह, एसएचओ परमजीत सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों गार सिंह, रंजीत सिंह, रिंकू को दबोच लिया है।

जबकि जस्सी अभी फरार बताया जा रहा है। एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पहले ही आरोपियों पर मामला दर्ज हो चुका है। विधायक और आरोपी पड़ोस में रहते हैं और दोनों का पहले भी जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed