फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing

दुकान के विवाद में पहले युवक को पीटा, बचने के लिए भागा तो पांच गोलियां दागीं

विज्ञापन
firing
जम्मू/दोमाना। पलौड़ा में दुकान के विवाद को लेकर शनिवार सुबह गोलियां चल गईं। हमले का आरोप दो भाइयों पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने पहले युवक से मारपीट की और जैसे ही वह बचने के लिए भागा, उस पर पांच गोलियां दाग दीं। एक गोली लगने से जख्मी युवक को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड के बाद घायल युवक के परिजनों ने जानीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। देर शाम तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने हमला करने के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान सोहन सिंह और होशियार सिंह निवासी पलौड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक हैप्पी सिंह भी पलौड़ा का रहना वाला है। जानीपुर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल की शिकायत पर हत्या के प्रयास में आईपीसी की धारा 307, 342, 34, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। हमले में इस्तेमाल हथियारों को बरामद कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े सात बजे हैप्पी सिंह जिम से घर लौट रहा था। इस दौरान आरोपी सोहन सिह और होशियार सिंह ने उससे मारपीट की। जब हैप्पी बचकर भागा तो आरोपियों ने उस पर एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। बाजू में एक गोली लगने से हैप्पी सिंह घायल हो गया और झाड़ियों में जा गिरा। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घायल ने इसकी सूचना अपने मामा को दी। मामा कार में मौके पर पहुंचे और भांजे को जानीपुर पुलिस स्टेशन ले गए। यहां से पुलिस ने घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया। मामा के अनुसार उन्हें आठ बजे के करीब फोन आया था। आठ बजकर दस मिनट पर जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो उनका भांजा घायल अवस्था में था। जीएमसी में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा है विवाद
घायल हैप्पी की मां प्रकाशो देवी ने बताया कि दुकान उनकी है। आरोपियों से उनका दो साल से विवाद चल रहा है। फिर भी तीनों भाई अकसर उन्हें तंग करते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी आरोपियों से बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने दो लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
थाने के बार प्रदर्शन के दौरान हैप्पी के परिजनों ने एसएचओ पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसएचओ के रहते निष्पक्ष जांच नहीं होगी, ऐसे में उसे बदला जाए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस आरोपियों को थाने के बाहर लाई तो प्रदर्शनकारी और भड़क गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भी झड़प हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। प्रदर्शन के दौरान जाम लगने से वाहन चालकों भी प्रदर्शनकारियों से उलझते रहे। एक स्कूटी सवार युवती की भी जमकर कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने युवती और अन्य वाहन चालकों को दूसरे मार्ग से भेजा। मौके पर पहुंची एसपी नार्थ और एसडीपीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शन के दौरान घायल की बहन ने कहा, आरोपी तीन भाई हैं। तीसरे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया। तीनों भाई मिलकर पहले भी कई बार हमले का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस मिलीभगत से आरोपी पक्ष के साथ खड़ी है। परिजनों के अनुसार तीनों भाई खुद को मीडिया से जुड़ा बताते हैं और धौंस दिखाते हैं। झूठी खबरें प्रकाशित करने के नाम पर डराया जाता है। तीनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तीसरे आरोपी को भी पुलिस जल्द पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed