{"_id":"692bdca367225d36b706a7a7","slug":"firing-at-wedding-chaos-ensues-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: शादी में हर्ष फायरिंग से मची दहशत, सन्नी रैना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: शादी में हर्ष फायरिंग से मची दहशत, सन्नी रैना गिरफ्तार
Sun, 30 Nov 2025 11:27 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:27 AM IST
सार
उदयवाला के ग्रैंड रिव्स बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से अफरातफरी मच गई और वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मढ़ निवासी सन्नी रैना को बिना लाइसेंस पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयवाला में ग्रैंड रिव्स बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। कई राउंड फायर किए गए। देर रात अचानक गोलियों की आवाज से न सिर्फ शादी समारोह बल्कि आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। दो पिस्टल जब्त की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के लाइसेंस नहीं हैं। मैनेजर की शिकयत पर दोमाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूरा घटनाक्रम शुक्रवार दे रात का है। शादी में फायरिंग का वीडियो देखने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मढ़ निवासी सन्नी रैना (35) को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है समारोह में गोलियां उसने चलाई थीं। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को रमन चौधरी की शादी चल रही थी। शनिवार सुबह पुलिस ने इस मामले में सन्नी रैना व कुछ अन्य युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर हथियारों का प्रयोग नहीं हो सकता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है।