{"_id":"59f8a6304f1c1bec538ba470","slug":"fire-on-a-short-circuit-with-12-residential-structures-including-6-residential-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोर्ट सर्किट से लगी आग से 6 रिहाइशी घर समेत 12 ढांचे जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोर्ट सर्किट से लगी आग से 6 रिहाइशी घर समेत 12 ढांचे जलकर राख
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में आग की चपेट में आकर 12 ढांचे जलकर हुए खाक में मिल गए। इनमें छह रिहाइशी मकान भी शामिल हैं। आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट माना जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हंदवारा के हरिल मावर इलाके में अचानक करीब 11 बजे आग लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते इस आग ने अपनी चपेट में आस पास के ढांचों और मकानों को भी ले लिया। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और इलाके में अफरातफरी मच गई। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दमकल विभाग को सूचित किया गया। फिर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेना के स्थानीय यूनिट के जवान भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों की सहायता की। आग को बुझाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। तब तक छह रिहाइशी मकान, पांच गौशालाएं और एक गोदाम जलकर राख हो गया। गोदाम में करीब सेब के 25 हजार डब्बे पड़े थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन