फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

श्रीनगर में आग लगने से तीन मकान नष्ट

विज्ञापन
fire
श्रीनगर। पुराने शहर के नूरबाग इलाके में आग लगने से तीन मकान पूरी तरह नष्ट हो गए। इनमें रखा सारा सामान भी जल गया। हादसे में किसी तरह के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के तुरंत बाद सभी परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। हादसे में छह परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना कैसे हुई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह गुलाम मोहम्मद, मुश्ताक अहमद और हबीबुल्ला वानी के घर में आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलते देख लोग वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नियंत्रण नहीं कर पाए। लोगों ने इसी दौरान परिवार वालों की मदद से घर से गैस सिलिंडर बिाहर निकाले। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed