फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

दीपक से जला आशियाना, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
fire
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो गार्डन एवेन्यू में एक घर में बुधवार को आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहनों की मदद से आगू पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घर के लोगों का कहना है कि पूूजा के कमरे में रूम में जलाए गए दीपक से आग लगी है।
विज्ञापन

अतुल गुप्ता ने बताया कि परिवार आंगन में बैठा था, तभी घर के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब वह अंदर गए तो देखा कि सब जगह आग लगी हुई है। उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। इनकी मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक दमकल वाहन भी पहुंच गए और आग को अन्य जगह फैलने से रोका गया। घर में इलेक्ट्रानिक का सामान और फर्नीचर काफी हद तक जल गया है। घर के लोगों ने बताया कि आग बुझाने को लेकर दमकल कर्मी सही से काम नहीं कर पाए। क्योंकि गली में कई वाहन पार्क किए गए हैं। यह वाहन एक निजी अस्पताल में आने वाले लोगों के हैं, जोकि अवैध रूप से पार्क हुए होते हैं। इनकी वजह से दमकल वाहन घर तक ही नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed