फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in Srinagar's old city

श्रीनगर के पुराने शहर में लगी आग

Thu, 04 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
fire in Srinagar's old city

पुराने शहर के जैनाकदल इलाके में वीरवार को लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक मकान धू धू कर जले। आग को काबू करने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल लगे रहे। इस दौरान काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


घटना जैनाकदल इलाके में स्थित पत्थर मस्जिद के करीब उर्दू बाजार की है। यहां दोपहर करीब तीन बजे एक मकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


आसपास के कई मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।

आग इतनी भीषण थी कि दमकल की और गाडि़यां बुलाई गई। करीबन 15 गाडि़यों ने पांच घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग ने अपनी चपेट में आठ के करीब मकानों को ले लिया था।
खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया था। हालांकि  चर्चा शार्ट सर्किट की रही। हादसे में जानी नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed