{"_id":"f8f3c861a6aa990fdccda5d4aa6ab77b","slug":"fire-in-srinagar-s-old-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के पुराने शहर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के पुराने शहर में लगी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर के जैनाकदल इलाके में वीरवार को लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक मकान धू धू कर जले। आग को काबू करने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल लगे रहे। इस दौरान काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
घटना जैनाकदल इलाके में स्थित पत्थर मस्जिद के करीब उर्दू बाजार की है। यहां दोपहर करीब तीन बजे एक मकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आसपास के कई मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।
आग इतनी भीषण थी कि दमकल की और गाडि़यां बुलाई गई। करीबन 15 गाडि़यों ने पांच घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग ने अपनी चपेट में आठ के करीब मकानों को ले लिया था।
खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया था। हालांकि चर्चा शार्ट सर्किट की रही। हादसे में जानी नुकसान की खबर नहीं है।