फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in smgs hospital in jammu

आग का गोला बनने से बचा एसएमजीएस

Mon, 31 Aug 2015 12:17 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
fire in smgs hospital in jammu

शहर का प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस रविवार की शाम आग का गोला बनने से बच गया। ब्लड बैंक के पीछे दो हाई टेंशन तार के आपस में जुड़ जाने से पूरे अस्पताल में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

विज्ञापन


डबल फेज होने के कारण लेबर रूम, ब्लड बैंक, ईएनटी, सिक्योरिटी कंट्रोल रूम के सामने बिजली बाक्स में एक साथ शार्ट सर्किट हो गया। लेबर रूम से धुआं फैलने पर आनन फानन में सभी मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


आग पर अगर अग्निरोधक यंत्रों से तुरंत काबू न पाया जाता तो उसे रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता। ब्लड बैंक की बिजली सप्लाई काट दी गई, जिसे दो घंटे बाद बहाल किया जा सका। ईएनटी में भी अफरातफरी का माहौल रहा। बीते छह दिन में अस्पताल में शार्ट सर्किट से आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले निको वार्ड में शार्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम छह बजे के करीब लेबर रूम गायनी के मरीजों से खचाखच भरा हुआ था। तभी अचानक शार्ट सर्किट के साथ छत की सीलिंग से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते छत के कई हिस्सों से धुआं बाहर आ गया। इस बीच ब्लड बैंक में भी शार्ट सर्किट हो गया। ब्लड बैंक के साथ ईएनटी में भी शार्ट सर्किट से धुएं की दुर्गंध फैल गई।

लेबर रूम से सभी मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई मरीज गंभीर थे। रात आठ बजे के बाद मरीजों को दोबारा लेबर रूम में शिफ्ट किया गया।

शार्ट सर्किट का कारण चमगादड़ बना

fire in smgs hospital in jammu

एसएमजीएस अस्पताल के कई यूनिटों में शार्ट सर्किट का मुख्य कारण एक चमगादड़ बना। कारणों का जब पता लगाने की कोशिश की गई तो ब्लड बैंक के पिछली तरफ दो हाई टेंशन तार के साथ एक चमगादड़ जला हुआ मिला।

बाद में उसे अस्पताल कर्मियों ने नीचे गिराया और सप्लाई को बहाल किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह के अनुसार हाई टेंशन तार पर एक चमगादड़ के फंस जाने से डबल फैज हो गया था। लेबर रूम के सभी मरीज सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed