फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in poonch forest

J&K: पुंछ के जंगलों में लगी आग गांव तक पहुंची

Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
fire in poonch forest
जंगलों में भड़की आग - फोटो : File Photo
मंगलवार को जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के जंगलों में लगी आग आसपास के गांव तक पहुंच गई। इससे गांव मूरी के तीन घर पूरी तरह जल कर राख हो गए। हालांकि पुलिस, सेना और वन संरक्षण विभाग के प्रयासों से ग्रामीणों खास कर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


देर शाम तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी रहे। बड़ी संख्या में पुंछ से पुलिस जवान और फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को भी लोरन पहुंचा दिया गया था। गोरतलब है कि सोमवार को जिले के लोरन क्षेत्र में जंगल में लगी आग को बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण मुनीर हुसैन की झुलस जाने के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद मंगलवार को दोपहर के समय लोरन के जंगलों में लगी आग गांव नला, मूरी और शंख तक पहुंच गई। जिस समय आग गांव तक पहुंची तो उस समय अधिकतर घरों में बच्चे और महिलाएं ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

fire in poonch forest
जंगलों में लगी आग - फोटो : File Photo
आग की जानकारी मिलने पर लोरन के थाना प्रभारी एमडी खान पुलिस दल के साथ घटना स्थल की तरफ  रवाना हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी जेएस जोहर को दी। उनके निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर मोहन लाल शर्मा पुंछ से पुलिस दल और फायर ब्रिगेड के साथ करीब डेढ़ घंटे में घटना स्थल की तरफ पहुंच गए।

इस दौरान क्षेत्र में मौजूद वन संरक्षण और सेना के लोग भी आग बुझाने और आग की चपेट में आए गांव के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। इस बीच जंगल की आग ने गांव नला में बशीर अहमद और लाल दीन और मोहम्मद कासिम के तीन मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घर पूरी तरह राख हो गए। उन घरों से सभी को  सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देर रात तक आग को बुझाने के प्रयास जारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed