फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire in forest

जोगीनाला के जंगलों में लगी आग से लाखों रूपयों की वनसंपदा जलकर हुई राख

विज्ञापन
Fire in forest
सुंदरबनी। कस्बे के नजदीक गांव जोगीनाला के जंगलों में लगी भयानक आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। इसके साथ ही आसपास के गांवों में तापमान भी बढ़ गया है। गर्मी तो पहले से ही बढ़ी हुई है, आग लगने से हुई तापमान में वृद्धि से लोगों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जोगीनाला के जंगलों में बुधवार देर रात लगी आग से वन संपदा का नुकसान तो हुआ, लेकिन वन विभाग ने वीरवार शाम तक आग पर काबू पा लिया था। अधिकारियों ने जोगीनाला, लम्मन, कुंढ नढ़ानी के लोगों से कहा है कि वह अपनी जमीनों को साफ करने के लिए आग न लगाएं। जंगलों में आग लगने की अधिकांश घटनाओं के पीछे यही कारण होता है। किसान अपनी जमीनों की सफाई करने के लिए आग लगाते हैं और हवा चलने के कारण आग जंगलों में चली जाती है। इससे भारी नुकसान होता है।
विज्ञापन

गर्मी का कहर जारी
सुंदरबनी। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को वीरवार को भी कोई राहत नहीं मिली। दोपहर को कस्बे के पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों के गरजने से लोगों को बारिश की कुछ उम्मीद तो बनी थी, लेकिन देर शाम तक भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। उधर, बिजली विभाग की ओर से की जा रही अनियमित कटौती ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं। विशेष तौर पर रात के समय होने वाली बिजली की कटौती ने हाल बेहाल कर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed