फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in carten factory in kashmir valley

घाटी में कार्टेन फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 29 Dec 2014 11:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 29 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire in carten factory in kashmir valley

कश्मीर-घाटी के श्रीनगर और पुलवामा में सोमवार को अलग-अलग तीन जगहों पर आग लग गई। आग से कोटन फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा पुलवामा में आग की दो घटनाओं में भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एचएमटी के नजदीक इंडस्ट्रियल इस्टेट में कोटन की फैक्टरी है। यहां अचानक आग लग गई। किसी ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को सूचना दी, तो पांच दमकल गाड़ियां पहुंची। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। कई घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


रैनावाड़ी में कथीदारवजा स्थित एक अस्पताल के किचन में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बाद में दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की तीसरी घटना पुलवामा से 32 किलोमीटर दूर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के नजदीक सरकारी इमारत में लगी। समय पर सूचना मिलने पर दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed