कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल हैड नरवाल स्थित सब्जी मंडी में बुधवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज में जबरदस्त आग लग गई। आग से कोल्ड स्टोर में रखा लाखों का माल तबाह हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण ही लगी है। दूसरी ओर कोल्ड स्टोरेज से उठे जबरदस्त धुएं ने आसपास के लोगों को भी बेहाल कर दिया। आसमान में पूरी तरह धुंए के बादल ही छा गए।
जानकारी के अनुसार नरवाल के न्यू फूड मार्केट कांपलेक्स में बाहू कोल्ड स्टोरेज एंड आईस फैक्ट्री के नाम से एक कोल्ड स्टोरेज है। जिसमें फलों के अलावा अन्य सामान रखा जाता है। (फोटो-संजय गुप्ता)
फायर बिग्रेड ने बामुश्किल पाया काबू
बताते हैं कि सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज के अंदर से धुआं उठना शुरू हो गया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। इसी बीच कोल्ड स्टोर के अंदर से आग की लपटें भी दिखाई देने लगी।
आग धीरे धीरे पूरे कोल्ड स्टोर में फैल्ा गई। आग से निकले धुएं ने आसपास के सारे को अपनी चपेट में ले लिया। कोल्ड स्टोर से निकला धुआं इतना विकराल था कि एक किलोमीटर दूर से भी उसे आसानी से देखा जा सकता था। दूसरी ओर सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंच गई।
काफी प्रयास के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोल्ड स्टोर से धुआं बदस्तूर निकल रहा था। मौके पर डटी फायर बिग्रेड की गाडियां उससे जूझने में लगी थी। जानकारी के अनुसार आग के कारण अंदर रखा लाखों का माल खराब हो गया है।