फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire engulfs many houses in old town Baramulla

बारामूला में आग लगने से तीस मकान जलकर खाक

Tue, 05 May 2015 11:51 AM IST
Updated Tue, 05 May 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
fire engulfs many houses in old town Baramulla

कश्मीर में उत्तरी क्षेत्र के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन इलाके में कल देर रात लगी भीषण आग में 30 घर जलकर राख हो गये। इस आग ने देखते ही देखते कई मकानों को खाक के ढ़ेर बदल दिया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले के जलाल साहिब में एक घर में कल रात को अचानक आग लग गई तथा इसने आस पास के 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इलाके में गलियां संकरी होने के कारण मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचने में काफी देर लग गई जिससे काफी भारी तादाद में नुकसान हुआ। दमकल की 14 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब ग्यारह बजे थी आग

fire engulfs many houses in old town Baramulla

सूत्रों के मुताबिक, आग देर रात करीब ग्यारह बजे एक इमारत में लगी। इमारत से उठी आग की लपटों ने देखते-देखते पूरे मुहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया। 

आग बुझाने के दौरान पुलिस उपायुक्त के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। जिला प्रशासन ने पीडितों के  लिए राहत अभियान शुरू किया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग जिले के वोइल कोकरनाग में आज तड़के तीन घरों में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed