फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire continued to rage in the forests of Mendhar and Balakot for the second day

J&K: मेंढर-बालाकोट के जंगलों में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बारूदी सुरंगों में धमाके; सेना और वन विभाग अलर्ट

Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
सार

पिछले काफी समय से जिले में पड़ रहे सूखे का फायदा उठाकर आतंकियों की ओर से पाकिस्तानी सेना के सहयोग से उस पार जीराे लाइन के करीब के जंगलों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
fire continued to rage in the forests of Mendhar and Balakot for the second day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पुंछ जिले के उपजिला मेंढर व बालाकोट सेक्टर के जंगलों में सोमवार को दूसरे दिन भी नियंत्रण रेखा के उस पार से लगाई गई आग धधक उठी। भारतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार को भी बालाकोट में नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से लगी आग ने जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया था। सोमवार को आग बालाकोट के साथ ही मेंढर सेक्टर के जंगलों तक पहुंच गई। इन क्षेत्रों में तैनात भारतीय सेना चाैकस हो गई है। वन विभाग भी अलर्ट हो गया है और आग के माइन फील्ड से आगे बढ़ने का इंतजार कर रहा है ताकि आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से जिले में पड़ रहे सूखे का फायदा उठाकर आतंकियों की ओर से पाकिस्तानी सेना के सहयोग से उस पार जीराे लाइन के करीब के जंगलों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ताकि माइन फील्ड को नुकसान पहुंचाकर आतंकियों की घुसपैठ के रास्ते बनाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed