{"_id":"f81ed48ac57d677761db55e254f7fc76","slug":"fire-by-pak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने को रेंजर्स ने दागी गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने को रेंजर्स ने दागी गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक रेंजर नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिशों से बाज नहीं आ रहे। वीरवार को एक बार फिर सीमा पार से बेवजह माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पाक रेंजरों ने हवा में गोलियां चलाईं। बीएसएफ के जवानों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। सुबह के समय पाक रेजराें ने हवाई फायरिंग शुरू की। इसका बीएसएफ ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की नौवीं वाहिनी के अग्रिम पोस्ट सुचेतपुर एवं चक फकीरा के सामने लगने वाली पाक पोस्ट फैयाज से पाकिस्तानी रेंजरों ने हवा में दो फायर किए। इस पर बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए। हालांकि पाक रेजराें ने यह सब सीमांत ग्रामीणों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया था।
विज्ञापन