{"_id":"655c6fd4eee7b40c9709b3bd","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-in-gangyal-area-of-jammu-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गंग्याल में कारखाने में भड़की आग, भीषण लपटों पर अग्निशमन की पांच गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गंग्याल में कारखाने में भड़की आग, भीषण लपटों पर अग्निशमन की पांच गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू
Tue, 21 Nov 2023 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:49 PM IST
सार
गंग्याल में एक उद्योग में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
गंग्याल में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के गंग्याल के शंकर कालोनी में मंगलवार को एक कारखाने में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कारखाने में पेंट में उपयोग होने वाला थिनर मौजूद था, जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया। साथ में लगती एक दुकान को भी आग ने नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के कर्मचारियों ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटने में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कारखाने और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मामले में अधिकारियों की जांच जारी है।
विज्ञापन