फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire broke out after oil tanker fell into ditch

जम्मू कश्मीर: तेल से भरा टैंकर खाई में गिरने से लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक

Sat, 02 Mar 2024 09:54 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के मंकी मोड़ पर तेल से भरा टैंकर खाई में गिर गया। टैंकर जम्मू से डीजल-पेट्रोल लेकर श्रीनगर जा रहा था। 

विज्ञापन
Fire broke out after oil tanker fell into ditch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चस्मा के मंकी मोड़ इलाके में खाई में गिरने के बाद एक तेल टैंकर में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से चालक की मौत हो गई। वाहन के चैंबर कई सौ फुट गहरे बिसलेरी नाले में डूब गए। चालक की पहचान जम्मू के बचयाल परयाल निवासी पिंटू कुमार (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार तेल टैंकर (जेके02बीवी-4584) जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। मंकी मोड़ पर वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और करीब 1500 फुट नीचे बिसलेरी नाले में लुढ़क गया। टैंकर में हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था, उसमें आग लग गई। तेल गिरने से खड़ी ढलान पर झाड़ियों में भी आग लग गई, जबकि टैंकर के चैंबर बिसलेरी नाले में डूब गए थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बचाव दल ने कड़ी मेहनत के बाद बिसलेरी नाले के तटबंध पर खाई से एक जला हुआ शव निकाला और उसे पहचान के लिए जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव परिजनों को सौंपा
रामबन थाना प्रभारी विजय कोटवाल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं करने के बाद मृत चालक का शव को सौंप दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed