फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire breaks out in ukhrall market in Ramban Banihal jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: रामबन के उखराल बाजार में भड़की आग, आठ दुकानें और रिहायशी मकान जले, लोगों में रोष

Sun, 21 Jan 2024 01:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

रामबन के उखराल बाजार में बीती शनिवार की रात आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते ही आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire breaks out in ukhrall market in Ramban Banihal jammu kashmir
उखराल बाजार में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रामबन के उखराल बाजार में बीती शनिवार की रात आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते ही आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने के लिए प्रयास किए। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब आठ दुकानें और कुछ रिहायशी मकान जल चुके थे।

विज्ञापन


उधर, आग के बुझने के बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कर्मी समय पर पहुंचते तो काफी कुछ जलने से बच सकता था। लोगों ने उनके क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने की मांग को भी उजागर किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से प्रशासन और विभाग से इस क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग की जा रही है। अगर पास में फायर स्टेशन होता तो समय पर अग्निशमन के कर्मी पहुंच जाते। पास स्टेशन न होने से उन्हें दूर बनिहाल से यहां पहुंचना पड़ा, जो कि इलाके से करीब 35 की दूरी पर स्थित है। ऐसे में लोगों को बड़ी संपत्ति का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, लोगों की समस्या को देखते हुए रामबन जिला उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने इलाके में एक अग्निशमन की गाड़ी को तैनात किए जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed