फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire breaks out in a three-story readymade garment showroom.

Jammu News: तीन मंजिला रेडिमेड कपड़ों के शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
Fire breaks out in a three-story readymade garment showroom.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सिटी चाैक के रघुनाथ बाजार में मंगलवार दोपहर अचानक तीन मंजिला रेडिमेड कपड़ों के एक शोरूम में आग भड़क गई। आग ने देखते-देखते शोरूम की पहली और दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। दुकान में काम कर रहे 6 स्टाफ ने भागकर जान बचाई। बाजार के साथी दुकानदार मदद के लिए दाैड़े।
शोरूम संचालक रमन शर्मा ने अग्नि शमन कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। सिटी चाैक अग्निशमन केंद्र से तीन गाड़ियां पहुंची और बचाव व राहत कार्य में जुट गई। करीब पाैने दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग को काबू कर सके।
विज्ञापन

रघुनाथ बाजार में दोपहर करीब 2:30 बजे पिटरसन शोरूम की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाद में आग तीसरी मंजिल तक फैल गई। शोरूम में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाजार की तंग गलियों और दुकानों के बाहर वाहनों की पार्किंग से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आंखों के सामने राख हो गए कपड़े
दुकान में रखे रेडिमेड कपड़ों को संभालने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आंखों के सामने कीमती कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मदद के लिए पहुंची। फायर बिग्रेड की गाड़ियों के लिए सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।
नहीं चला फायर हाइड्रेंट
रघुनाथ मंदिर बाजार में जगह-जगह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं। उक्त शोरूम के निकट लगाए गए फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं चल सका। बाजार के

आग बुझने के बाद ली राहत की सांस
आग बुझने के बाद शोरूम के आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। भड़कती आग को देख सभी दहशत में थे। आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं।
आग लगने की प्रमुख घटनाएं
: 2022 में रघुनाथ मंदिर के निकट दुकान में शाॅर्टसर्किट से आग लग चुकी है। आग से दुकान के पास के होटल को भी नुकसान पहुंचा था।
: 2019 में तालाब तिल्लो में आग बुझाते समय तीन मंजिला आरा ढहा था। उसमें फायर बिग्रेड के पांच दमकल कर्मी दब गए थे।
: 2023 में कैनाल रोड स्थित एक दुकान में आग लगी थी। सामान जलकर राख हो गया था।

सिटी चौक स्थित तीन मंजिला शोरूम की दूसरी मंजिल में आग लगी। तीसरी मंजिल पर आग से नुकसान हुआ है। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य किया।
- शक्ति शर्मा, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed