फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire at house

एलपीजी लीकेज से घर में लगी आग

Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
fire at house
आग - फोटो : Demo Pic.
चंदन विहार मुट्ठी में मंगलवार की सुबह अचानक एक घर में एलपीजी के लीक होने से आग लग गई।
विज्ञापन


घर के लोगों ने शोर मचाया और बाहर निकल आए। घर में लगी आग से किचन का सारा सामान और अन्य कुछ सामान जलकर राख हो गए। रूपनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन विहार के एक घर में महिला घर में किचन के अंदर खाना पका रही थी कि तभी उसे कुछ जलने की बू आई। उसने सिलेंडर देखा तो पाइप से गैस रिसाव हो रहा था। वह वहां से भागकर बाहर आ गई और शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


घर के लोग इससे पहले की कोई राहत कार्य शुरू कर पाते घर में आग फैल गई। आग धीरे-धीरे कमरे की ओर भी बढ़ रही थी, लेकिन इससे पहले दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed