फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fir against masarat alam for waving pak flag at geelani rally

भारत विरोधी नारों को मसर्रत ने बताया, 'ये हमारे दिल की बात'

Thu, 16 Apr 2015 01:49 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
 fir against masarat alam for waving pak flag at geelani rally

जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में 'पाकिस्तान मेरी जान' के नारे लगाने वाले आलगाववादी नेता मसरत आलम ने 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' के नारे को उनके दिल की बात बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हक हर किसी को होता है। एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में मसरत ने कहा कि भारत को बदलने की जरूरत है।

त्राल में निकाले गए विरोध मार्च में पाकिस्तान के झंडे लहराए जाने पर मसरत ने कहा है कि ये सब वहां के लोगों के जज़्बात हैं। उन्होंने कहा कि झंडे खुद लोगों द्वारा लाए गए थे।
विज्ञापन


मसरत ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार को मसरत आलम को गिरफ्तार करने की अडवाइजरी जारी की है

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मसर्रत पर केस दर्ज किया

 fir against masarat alam for waving pak flag at geelani rally

श्रीनगर में बुधवार को पाक‌िस्तान का झंडा फहराने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों (अनलॉफुल ऐक्टिविटीज़ प्रिवेंशन ऐक्ट) के तहत यह केस दर्ज किया है।

मसर्रत आलम ने सिर्फ पाक झंडा लहराया बल्कि 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, मेरी जान, मेरी जान...पाकिस्तान पाकिस्तान और हाफिज सईद का क्या पैगाम, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' जैसे नारे लगाए।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान में एक युवक की हत्या के विरोध में त्राल बंद का अवहान क‌िया गया था। इसी के विरोध में मसर्रत आलम की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में दर्जन भर लोग पाकिस्तान का झंडा हाथ में लिए भारत विरोधी नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed