फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FIR against Awantipora Person for concealing Travel history from Pakistan

पाकिस्तान से लौटे अवंतीपुरा निवासी पर यात्रा जानकारी छिपाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
FIR against Awantipora Person for concealing Travel history from Pakistan
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

पुलवामा में अधिकारियों ने अवंतीपोरा तहसील के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दायर करने का आदेश दिया है। व्यक्ति ने पाकिस्तान से लौटने के बाद अपनी यात्रा की जानकारी को छुपाकर अधिकारियों को गुमराह किया।

विज्ञापन


रविवार को उस व्यक्ति पर मामला दर्ज करने के लिए कहा गया जिसने स्क्रीनिंग और निगरानी टीमों को दरकिनार करने की कोशिश कर छिपने की कोशिश की थी।

अधिकारियों द्वारा आईपीसी की धारा 269 (गैरकानूनी या लापरवाही से ऐसा कुछ करना जिससे जीवन में किसी खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना हो), धारा 270 (घातक बीमारी जो जीवन के लिए खतरनाक है उसके फैलने की संभावना), धारा 271 (जानबूझकर किसी क्वारंटीन नियम की अवहेलना करना) और 188 की धारा (किसी भी सरकार के आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन


जिला अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभूतपूर्व स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग करें और सक्रियता से अपने स्वयं के यात्रा इतिहास, अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बारे में खुलासा करें। अधिकारियों ने दोहराया है कि यात्रा के इतिहास को छिपाने या स्क्रीनिंग से बचने की कोशिश वालों पर एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed