फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   finance minister of jammu kashmir haseeb drabu went to dubai

रियासत के वित्त मंत्री हसीब द्राबू दुबई हुए रवाना

Tue, 17 Nov 2015 05:15 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
finance minister of jammu kashmir haseeb drabu went to dubai

रियासत के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू रविवार को दुबई के लिए रवाना हो गए, जहां वह 16 से 17 नवंबर तक होने वाले पहले अरब-भारत इकोनामिक फोरम (एआईईएफ) में भाग लेंगे।

विज्ञापन


इसमें भारत और अरब देशों के लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें भारत में निवेश की संभावनाओं को दर्शाने के अलावा देश में निवेशकों की चुनौतियो के समाधान पर विचार होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन का केंद्र बिंदू पर्यटन, ढांचागत, नवीकरणीय ऊर्जा और बैंकिंग सेक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश की चुनौतियों पर रहेगा। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए विशेष सत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान, जार्डन के बड़े उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित करना होगा। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे, जबकि डा. द्राबू को मुख्य भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

फोरम नीतिगत ढांचे पर चर्चा

finance minister of jammu kashmir haseeb drabu went to dubai

शारजाह इन्वेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट अथारिटी के सीईओ मरवान बिन जसीम अल सरकल, फुजेरह फ्री जोन अथारिटी के डायरेक्टर जनरल शरीफ अल अवधी, यूएई के बिजनेस डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी के सीईओ मोहम्मद साएल अलसादी,

लूलु फाइनेंस ग्रुप के सीईओ अदीब अहमद, फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की प्रेसीडेंट ज्योत्सना सूरी, केपीएमजी लोअर गल्फ के पार्टनर फरहन सईद,

आईएलएंडएफएस ग्रुप के योजनाकार और अर्थशास्त्री प्रकाश गौड़, बैंकिंग व इस्लामिक फाइनेंस के हेड हबीब उल्ला, आईएलएंडएफएस के चीफ आपरेटिंग अफसर हजीग बेग, आदित्य बिड़ला ग्रुप के सोलर पावर बिजनेस के सीईओ रवि खन्ना,

बांबे स्टाक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान, द अबराज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुर्तजा हुसैन, स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस एक्सीलेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष चिराग शाह,

ट्रांस अरेबियन क्रिएटिव कम्युनिकेशन सर्विसेज के सीईओ मोहम्मद अल अयद, होटल लीला के चेयरमैन विवेक नायर, केपीएमजी के पार्टनर डा. जयजीत भट्टाचार्य और अन्य सम्मलेन के वक्ता होंगे।

डा. द्राबू ने कहा कि यह सम्मेलन भारत और अरब देशों के बीच निवेश की संभावनाओं में अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि रियासत में निवेश के लिए वह तमाम संभावनाओं को पता लगाने की कोशिश करेंगे। अरब देशों के निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए फोरम नीतिगत ढांचे पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed