{"_id":"5983757f4f1c1be65a8b4881","slug":"final-batch-of-haz-yatries-departed-from-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से हज यात्रियों का आखिरी जत्था हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से हज यात्रियों का आखिरी जत्था हुआ रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा पर रवाना
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज एवं औकाफ राज्य मंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने वीरवार को हज के लिए आखिरी जत्थे को रवाना किया। इस वर्ष रियासत से 8103 यात्री हज कर रहे हैं। इसमें 4579 पुरुष तथा 3579 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर अंद्राबी ने कहा कि यात्रियों के लिए बेहतर प्रबंध के लिए नागरिक, पुलिस तथा औकाफ प्रशासन ने मेहनत की है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा राज्य हज समिति के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर के हज कोटे में पिछले वर्ष के मुकाबले 1500 की बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों को हेल्पलाइन नंबरों के साथ विशेष पहचान पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
2018 की हज यात्रा में यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। यात्रियों को अग्रिम सिमकार्ड जारी किए गए हैं। कुछ यात्रियों ने आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया था, जिससे उनके सिमकार्ड एक्टीवेट नहीं हुए हैं। 19778 भारतीय हाजियों को ग्रीन से अजीजिया तक आवास दिए गए हैं। इनमें से 900 यात्री जम्मू कश्मीर राज्य से हैं।
विज्ञापन