फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   filtration plant closed by flooding

बाढ़ से फिल्ट्रेशन प्लांट बैठे, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Sun, 07 Sep 2014 12:58 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
filtration plant closed by flooding

मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बिजली-पानी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। मौसम साफ होने के बाद भी बिजली-पानी आपूर्ति को सामान्य बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे। दोनों जगहों पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


फिल्ट्रेशन प्लांटों में रिकार्ड बाढ़ से सिल्ट जमा हो जाने से पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बिजली के ट्रांसफार्मरों और फीडरों के बैठ जाने से बिजली आपूर्ति भी अधिकांश क्षेत्रों में प्रभावित है।
विज्ञापन


शनिवार लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के बीच शहरवासियों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा। शहर और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। जिन जगहों पर पेयजल आपूर्ति हुई भी, वहां भी कुछ देर के लिए ही पानी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्ट्रेशन प्लांट में भी बाढ़ से सिल्ट

filtration plant closed by flooding

सितली फिल्ट्रेशन प्लांट में जबरदस्त सिल्ट जमा हो जाने से पुराने शहर और जम्मू-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसी तरह बोरिया फिल्ट्रेशन प्लांट में भी बाढ़ से सिल्ट आ जाने से गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ गई है।

धोंथली फिल्ट्रेशन प्लांट में भी सिल्ट जमा हो जाने से पुराने शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिल्ट्रेशन प्लांटों से सिल्ट निकालने में कई दिन लग सकते हैं। तवी के साथ कई जगहों पर बाढ़ से फिल्ट्रेशन प्लांट को नुकसान भी हुआ है। पीएचई विभाग के कार्यकारी अभियंता जेके शर्मा के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है।

इसमें लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस बीच बिजली आपूर्ति के ठप रहने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शनिवार को पुराने शहर, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed