{"_id":"67fc19e9c1968c3523022141","slug":"fighter-eleven-won-cricket-tournament-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122275-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फाइटर इलेवन ने स्पार्टन को पांच विकेट से हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फाइटर इलेवन ने स्पार्टन को पांच विकेट से हराकर जीता फाइनल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतने वाली टीम आयोजकों के साथ।
- जिला प्रीमियर क्रिकेट लीग: विजेता को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। फाइटर इलेवन की टीम ने रविवार को स्पार्टन क्लब को पांच विकेट से हराकर जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विजेता टीम को एक लाख रुपये के साथ ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 50 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से करवाई गई प्रतियोगिता में स्पार्टन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। बल्लेबाज करण देव सिंह ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। राकेश ने 23 और राज मलिक ने 13 रन बनाए। इसके अलावा टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। फाइटर इलेवन के गेंदबाज सरफराज,रमणीक जमवाल,आरिफ अहमद व चरण ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर इलेवन के बल्लेबाज किसी प्रकार के दबाव में नहीं आए। टीम ने 18.5 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज आफताब मलिक ने 22, सुनील ने 19, वानिक सिंह ने 24, रमणीक जमवाल ने 21 और नासिर ने नाबाद 30 रन बनाए। स्पार्टन टीम के गेंदबाज इरशाद मलिक,अमीर रूफी भट्ट व राज मलिक ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, विजय पाल सिंह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
फाइटर इलेवन के रमणीक जमवाल को मैन ऑैफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल मैच के मौके पर भाजपा के जिला प्रधान रोहित दुबे मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आयोजकों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।