फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fifth municipal elections to be held in jammu kashmir after thirteen years

आजादी के बाद जम्मू नगर निगम में 5वीं बार पड़ेंगे वोट, 13 साल बाद हो रहे हैं चुनाव

Fri, 28 Sep 2018 04:32 PM IST
सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Updated Fri, 28 Sep 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
fifth municipal elections to be held in jammu kashmir after thirteen years
- फोटो : Demo Pic
नगर निगम जम्मू और श्रीनगर के पांचवीं बार हो रहे चुनाव में मतदान करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इससे पहले चार बार नगर निगम के चुनाव हो चुके हैं। इस दौरान चुनाव लंबे-लंबे अंतराल में करवाए गए हैं। आजादी के बाद सबसे पहले नगर निगम के चुनाव 1956 में हुए थे। इस दौरान नगर निगम के अध्यक्ष का चयन किया था। 1972 में 16 साल बाद लोगों ने चुनाव में दोबारा भाग लिया था। इस दौरान निगम ने बजट के अभाव के बावजूद शहर में रास्तों पर पत्थर बिछाकर चलने योग्य बनाया। आठ साल बाद फिर 1980 में चुनाव हुए थे। इस दौरान भी विकास कार्य बजट के अभाव में सिरे नहीं चढ़ पाए। लोगों को स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं भी मोहल्ले में नहीं मिल पाई थीं।
विज्ञापन


इसके बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद चरम पर पहुंच गया और 1980 के बाद चुनाव नहीं हो पाए। चुनाव नहीं होने का सीधा असर शहर के होने वाले विकास कार्यों पर पड़ा। धीरे-धीरे हालात बदले तो वर्ष 2005 में एक बार फिर चुनाव कराए गए। इसबार जम्मू नगर निगम ने चरणबद्ध ढंग से रास्तों पर टाइलें, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था को क्रमबद्ध करने का काम किया। 2005 के बाद अब 13 साल बाद फिर एक बार चुनाव हो रहे हैं। लोग अपने पार्षदों का चयन करेंगे।
विज्ञापन


लार्ड रिपिन ने 1886 में की थी नगर निगम की स्थापना
1886 में नगर निगम जम्मू, श्रीनगर नगरपालिका की स्थापना लार्ड रिपनन के जमाने में हुई की। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका एरिया में काफी सुधार किया।

पहले मुबारक मंडी में होता था एमसी कार्यालय
आजादी से पहले और बाद में मुबारक मंडी में नगर निगम का कार्यालय चलता था। यहां से शहर के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं।

चुनाव से पहले बढ़ा नगर निगम का दायरा
2005 के चुनाव से पहले नगर निगम के 23 वार्ड थे। चुनाव के दौरान वार्र्डों की संख्या 71 हुई। अब 75 तक पहुंच गई है।
Trending Videos

कभी आतंकवाद तो कभी नेताओं की बेरुखी बनी चुनाव में रोड़ा

इस रियासत में आतंकवाद ने विकास कार्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके चलते कई बार परिस्थितियां ऐसी बनीं कि नगर निगम चुनाव नियमित रूप से नहीं हो पाए। कई बार नेताओं की बेरुखी ने भी लोगों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से महरूम रखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed