{"_id":"602e09c08ebc3ee9243f0682","slug":"fieo-help-to-increase-exports-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में निर्यात बढ़ाने के लिए रास्ता साफ करेगी एफआईईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में निर्यात बढ़ाने के लिए रास्ता साफ करेगी एफआईईओ
Thu, 18 Feb 2021 12:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) प्रदेश में निर्यात बढ़ाने के लिए मार्ग प्रशस्त करने का काम करेगी। बुधवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने एफआईईओ और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्यात प्रोत्साहन के तौर तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत करने के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बताया कि विभाग प्रशासनिक विभागों और निदेशालयों के इनपुट के साथ एफआईईओ और अन्य हितधारकों के परामर्श से नई निर्यात नीति का मसौदा तैयार करने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
हस्तशिल्प-हथकरघा निदेशालय, जम्मू और जेके व्यापार संवर्धन संगठन जम्मू की ओर से करवाई गई बैठक में आयुक्त सचिव ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के परिवर्तन की आवश्यकता को रेखांकित किया। एफआईईओ की शोध टीम के प्रमुख प्रशांत ने विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इसमें विभिन्न वर्टिकल को प्रदर्शित करते हुए उस पर काम करने पर जोर दिया। प्रदेश में पर्यटन, कृषि, उद्योग आदि पर चर्चा करते हुए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बिजली चोरी पर कसेगी नकेल शहर में बिछाई जा रही कवर वायर
उन्होंने सुझाव दिया कि बेहतर नीतिगत ढांचे के लिए यूटी के निर्यातकों को संलग्न करने को व्यापक परामर्श की आवश्यकता है। मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर सरकार में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए व्यापार और निर्यात नीति (2018-2028) को अधिसूचित किया गया है। लेकिन वर्तमान में नई औद्योगिक पहल के बाद नीति को फिर से लागू करना अनिवार्य हो गया है।