फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Cover wire being laid in the city to control electricity theft

जम्मू-कश्मीर : बिजली चोरी पर कसेगी नकेल शहर में बिछाई जा रही कवर वायर

Thu, 18 Feb 2021 11:29 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Cover wire being laid in the city to control electricity theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली चोरी रोकने के लिए कारपोरेशन ने काम शुरू कर दिया है। शहर में कवर वायर बिछाई जा रही है। इससे कुंडियां लगाकर बिजली चोरी नहीं की जा सकेगी। पुराने शहर के राजेंद्र बाजार, लखदाता बाजार, जैन बाजार, कच्ची छावनी समेत अन्य जगहों में काम चल रहा है।

विज्ञापन


बिजली निगम के अनुसार मार्च तक पुराने शहर और मई तक शहर में काम पूरा करने का लक्ष्य है। रेशमघर कॉलोनी, कृष्णा नगर, भगवती नगर में भी काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर को कवर किया जाना है। मौजूदा समय में बिजली चोरी के कारण निगम का घाटा हर माह बढ़ता जा रहा है। हर माह जम्मू जिले में छह करोड़ रुपये की बिजली खर्च होती है, लेकिन इसका राजस्व नहीं आता।
विज्ञापन


निगम के सर्वे के अनुसार लोगों ने मेन लाइनों से अवैध कनेक्शन लिए हैं। इस कारण बिजली की खपत हो रही है। अब बिजली चोरी रोकने के लिए कवर वायर लाइन बिछाने पर काम चल रहा है। मौजूदा समय में शहर में दो कंपनियों के माध्यम से काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रनवे विस्तारीकरण के लिए मार्च में 15 दिनों तक जम्मू एयरपोर्ट बंद रखने पर नहीं मिल पा रही सहमति

कवर वायर लाइन बिछाने पर काम तेजी से चल रहा है। पूरे शहर को मई के अंत तक कवर किया जाएगा। इससे बिजली चोरी काफी हद तक कम हो जाएगी। स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट से भी बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा। - पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed