फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

धनतेरस से पहले एक दिन पहले ही बढ़ी रौनक, खरीदारी शुरू

विज्ञापन
festival
जम्मू। दिवाली से एक दिन पूर्व शुक्रवार को धनतेरस पर शहर में 200 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार कोविड महामारी के चलते पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में उतनी तेजी नहीं रही, लेकिन धनतेरस पर बर्तन, ज्वैलरी, ऑटो मोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक आदि बाजारों में रौनक लौटी है। शहर के अधिकतर बाजार खरीदारों से पैक हैं। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारों की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बर्तन के बाजार सजे
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए ग्राहकों के साथ दुकानदारों ने ढेर सारी तैयारियां कर रखी हैं। शहर के मोती बाजार, राजतिलक रोड, गुम्मट चौक, कर्ण मार्केट, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर आदि बाजारों में खुदरा और थोक बर्तन की दुकानें सजी हुई हैं। कोविड महामारी के चलते इस साल नए माल का अधिक स्टॉक उपलब्ध नहीं हो पाया है। पिछले साल की तुलना में बर्तनों की कीमतों में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी है। ग्राहकों को सामान्य बर्तनों के साथ फैंसी बर्तन आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहक सामान्य बर्तनों में गिलास, थाली, छोटे पतीले, जग, कटोरी, बाल्टी, चम्मच आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
सराफा बाजार में भी रौनक
कोविड संकट के बीच सराफा बाजार में त्योहारी सीजन में रौनक लौटी है। धनतेरस और दिवाली पर सोने चांदी की सिक्कों के अलावा भगवान गणेश, लक्ष्मी माता आदि मूर्तियों के अलावा आभूषणों की खरीदारी की जाती है। शहर के जैन बाजार, लखदत्ता बाजार, गांधीनगर, तालाब तिल्लो आदि बाजारों में सराफा कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धूम
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धूम है, हालांकि पिछले साल की तुलना में उतनी तेजी नहीं देखी गई है। लेकिन धनतेरस और दिवाली पर इसमें खरीदारों में बढ़त हो सकती है। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में माइक्रोवेव, इंडक्शन, माइक्रोवेव बाउल, टोस्टर पॉपअप, वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि की खरीदारी हो रही है।

---------
आटो मोबाइल बाजार में छूट
धनतेरस और दिवाली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटो मोबाइल बाजार में कई तरह की छूट दी गई है। इसमें ग्राहकों को दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद पर कम ब्याज दरों पर आकर्षक डाउन पेमेंट के साथ अन्य छूट दी जा रही है। इन वाहनों की बिक्री पर ग्राहकों को कई हजार रुपये के फायदे गिनाए जा रहे हैं। जिसमें फाइनेंस और एक्सचेंज लाभ दिए जा रहे हैं। अधिकतर कंपनियों ने धनतेरस और दिवाली तक ही यह छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed