{"_id":"5f3302a68ebc3e4ad84d02da","slug":"festival-jammu-city-news-jmu2163540115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में कान्हा के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त, घरों में रहकर करेंगे पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में कान्हा के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त, घरों में रहकर करेंगे पूजा-अर्चना
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर मोती बजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों के शहर में पहली बार लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं कर पाएंगे। हालांकि मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। शहर भर में मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक है। शहर में वीकेंड लॉकडाउन के बाद खुले बाजार में लोगों ने पर्व को लेकर जमकर खरीदारी की। शहर में सोमवार की तरह मंगलवार को भी बाजारों में भीड़ रही। शहर के विभिन्न बाजारों में जन्माष्टमी पर पालने, झूलों और वस्त्रों की खरीदारी हुई। शहर के परेड, रघुनाथ बाजार, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर सहित विभिन्न बाजारों में इस पर्व को लेकर खूब रौनक है। पालने, झूलों और कृष्ण भगवान की मूर्तियां, श्रीकृष्ण और राधा के वस्त्रों की सबसे अधिक खरीदारी हुई।
हालांकि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल चार महीने से बंद हैं। ऐसे में जन्माष्टमी पर लोग घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे। जन्माष्टमी के दिन पूजा के लिए भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को भी स्थापित किया जाता है। इस दिन उनके बाल रूप के चित्र को स्थापित करने की मान्यता है। शहर में जन्माष्टमी के दिन सभी मंदिर रात 12 बजे तक खुले होते हैं, 12 बजे के बाद कृष्ण जन्म होता है और इसी के साथ सब भक्त चरणामृत लेकर अपना व्रत खोलते हैं। जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का भी विधान है।
-----------
सोशल मीडिया पर लाइव देख सकेंगे भगवान का अभिषेक
इस्कॉन मंदिर धार्मिक अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण होगा। शहर में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक इस्कॉन मंदिर में बुधवार रात सात बजे धार्मिक अनुष्ठान के कार्य होंगे। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण इस्कॉन के फेसबुक पेज के माध्यम से होगा। इसमें लोग घर बैठे की भगवान के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद ले सकेंगे सकेंगे। इसके साथ शहर में कुछ क्षेत्रों में मंदिर कमेटी के सदस्यों लोगों के घर भगवान का प्रसाद भी पहुंचाएंगे। इसके साथ मंदिर की और से ऑनलाइन पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, श्रीकृष्णा के जन्मदिवस पर कार्ड, भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है। इसमें लोग मंदिर के 7088798670 मोबाइल नंबर पर बुधवार दोपहर दो बजे तक अपनी वीडियो या फोटो वाट्सएप कर सकते हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
-------------------
रघुनाथ मंदिर में भी होगी पूजा-अर्चना
शहर के प्रसिद्ध राघुनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें मंदिर कमेटी के सदस्य ही शामिल होंगे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।