फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fencing problem

Jammu News: गुड़गानी-कुंड में वन विभाग के पोल लगाने का विरोध, डीसी से शिकायत

विज्ञापन
fencing problem
- बिना सूचना दिए हदबंदी करने का आरोप, निजी भूमि की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। गुड़गानी व कुंड गांव के लोगों ने वन विभाग पर क्षेत्र में हदबंदी के नाम पर पोल लगाने का विरोध किया। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने बीते दिनों वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी आयुक्त आयुषी सूदन से मिलकर शिकायत की।
ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति में मनमाने ढंग से हदबंदी कर रहा है। ग्रामीणों की निजी जमीनों पर भी पोल लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि खेती ही उनकी आय का मुख्य साधन है और इस तरह की कार्रवाई से उनके जीवन-यापन पर संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा। वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर ही हदबंदी का कार्य किया जाएगा। जहां आवश्यक होगी वहां मार्गदर्शन के तहत सरकारी/विभागीय भूमि पर ही पोल लगाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पंच गिरधारी लाल, श्याम लाल, पुरी राम, रामचंद्र, जगदीश लाल, काका राम, मिल्की राम, पीर दत्ता, गारी राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed