{"_id":"726d1b773fae16e8d48da231102f38e3","slug":"father-protecting-children-from-monkeys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से बच्चों को बचा रहे पापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से बच्चों को बचा रहे पापा
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर से सटे इलाकों में इन दिनों बंदरों ने आतंक मचा रखा है। इनकी संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि न सिर्फ बच्चों का, बल्कि बड़ों का भी घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
हालत यह है कि बच्चों के पिता आफिस जाने से पहले तो उन्हें स्कूल छोड़ने जाते ही हैं, स्कूल से उनको वापस लाने के लिए भी कई बार उनको आफिस से वापस आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जब बच्चे खेल रहे होते हैं, तब भी उनके पापा हाथों में डंडा थामे उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। बंदरों के हमले से अब तक कई ग्रामीण जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन
महानपुर तहसील चिरोली मोहल्ले से नौशहरा को जोड़ते मार्ग पर इन दिनों बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। स्थानीय निवासी सोनू गुप्ता, राजिंद्र पाधा, हिम्मत कुमार, देविंद्र शर्मा आदि ने बताया कि राह चलते हुए कब बंदर झपट्टा मारकर घायल कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं रहता है।
उनकी संख्या अचानक इतनी ज्यादा हो गई है कि वे न सिर्फ ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वरन लोगों पर हमले भी कर रहे हैं। खासकर वे बच्चों के लिए आतंक का सबब बन चुके हैं।
रोजाना नौशहरा से सौ के करीब बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए महानपुर जाते हैं। खाद्य वस्तुओं की चाह में बंदर उन पर झपट पड़ते हैं। उनके हमलों से अब तक कई बच्चे जख्मी हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को भगाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।