{"_id":"573749ed4f1c1bf50691a058","slug":"faster-working-on-power-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विद्युत परियोजनाओं पर तेज गति से हो काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विद्युत परियोजनाओं पर तेज गति से हो काम’
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 May 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य को तेज गति से पूरा करने के शनिवार को निर्देश जारी किए।
पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गति से बिजली परियोजनाओं को पूरा करने पर न केवल बिजली उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति हो सकेगी, बल्कि रियासत बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर भी बनेगा और बिजली को बेचकर रियासत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
उन्होंने कारपोरेशन के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं का जिम्मा कारपोरेशन पर है, उसे बेहतर तरीके से पूरा किया जाए और नई परियोजनाओं के रास्ते में अड़चनों को जल्द दूर करने का काम हो। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बिजली का क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
बिना बिजली के गांवों और मोढ़ों में जल्द बिजली पहुंचाने पर काम होना चाहिए। बैठक में पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक किफायत हुसेन रिजवी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।