फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fast preparations for navratri in jammu

नवरात्र के लिए चमकने लगे प्रमुख मंदिर

Sat, 20 Sep 2014 04:30 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
fast preparations for navratri in jammu

25 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख बावे वाले मंदिर सहित मां के अन्य दरबारों की सजावट का काम जारी है।

विज्ञापन


इन मंदिरों में लाखों भक्त हाजिरी देकर आस्था जताते हैं। नवरात्र के शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आएगी। शुभ कार्यों का श्रीगणेश होगा। महामाई के दरबार में फूलों की खपत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


शहर के बावे वाले मंदिर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। महामाई के दरबार में फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। पूरे नवरात्र में फूलों की महक परिसर को खुशनुमा बनाती है। मां के दर्शन के लिए खास व्यवस्था रहती है। भक्तों को कतारों में दरबार की ओर प्रस्थान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता महाकाली ट्रस्ट के महंत बिट्टा के अनुसार पहले नवरात्र पर तड़के 3:30 बजे माता का दरबार दर्शन के लिए खोल दिया जाता है, लेकिन देर रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है। अधिकांश श्रद्धालु पैदल ही मां का गुणगान करते हुए पहुंचते हैं।

मंदिर परिसर में रंग रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दरबार के बाहर नए शेड बनाए गए हैं। बिजली की आपूर्ति चौबीस घंटे बहाल रखने के लिए 35 केवी का जनरेटर लगाया गया है। लंगर सहित अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।

बाग-ए-बाहू भी द‌िखेगा नए रंग में

fast preparations for navratri in jammu

सूर्य पुत्री तवी किनारे बसे इस मंदिर का निर्माण दो सौ साल पहले महाराजा गुलाब सिंह ने करवाया था। जम्मू-कश्मीर में यह एकमात्र महाकाली का मंदिर है, यहां प्राकृतिक पिंडी विराजमान है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु बाग-ए-बाहू के लिए भी आकर्षित होते हैं।

शहर के करीब पांच किमी. दूरी पर स्थित इस प्रमुख पार्क का निर्माण हजारों साल पहले राजा बहु लोचन ने किया था। बावे वाले मंदिर से कुछ ही किमी. की दूरी पर स्थित महामाया माता मंदिर में भी भक्तों की आस्था का केंद्र रहता है। इनमें अधिकांश भक्त बावे वाले मंदिर में दर्शनों के बाद यहां पहुंचते हैं। यहां से पुराने शहर का नजारा देखते ही बनता है।

तवी नदी के किनारे ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता के दरबार में हजारों भक्त पहुंचते हैं। इसी तरह शहर से करीब दस किमी. दूरी पर नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में भी नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी के यहां पहले दर्शन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed