फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fashion

युवाओं ने डिजाइनर निखिल मेहता से सीखे फैशन के गुर

विज्ञापन
fashion
जम्मू। जम्मू कश्मीर स्किल डेवलपमेंट मैनेजमेंट (जेकेएसडीएम) की ओर से कोविड-19 विशेष कौशल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आनलाइन कार्यक्रम में वीरवार को प्रदेश के युवाओं ने देश के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर निखिल मेहता से फैशन के गुर सीखे। इस दौरान उन्होंने फैशन में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला कर युवाओं के साथ ऑनलाइन बातचीत की। उम्मीदवारों के साथ बातचीत करते हुए निखिल ने कहा कि कश्मीर की कला और शिल्प विशेषकर पश्मीना के साथ उनका मजबूत संबंध है। उनके हालिया फैशन शो में उन्होंने कश्मीर की शानदार कला और शैली से प्रेरित डिजाइनों का उपयोग किया है। उम्मीदवारों के प्रश्नों का उत्तर देने के अलावा, निखिल ने युवाओं को उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने और अपने स्वयं के स्टार्टअप स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान 100 से अधिक उम्मीदवारों ने इस ऑनलाइन सेशन में भाग लिया। इससे पहले दो जून को, स्कूल शिक्षा विभाग और कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव, डॉ. असगर हसन सामून ने जेकेएसडीएम कोविड -19 के दूसरे बैच को लांच किया था। कोविड -19 विशेष कौशल कार्यक्रम के तहत, जेकेएसडीएम साइबर सुरक्षा, जीएसटी, सिलाई कौशल (मास्क और पीपीई), इंटरनेट वेब डिजाइनिंग, अस्पताल क्षेत्र में फ्रंट ऑफिस संचालन, सौंदर्य मेकअप जैसे विभिन्न कौशल कोर्स में लगभग 1,100 उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed