{"_id":"634d60451de03c3f8f74a440","slug":"farooq-said-murders-will-continue-in-kashmir-till-justice-is-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक के विवादित बोल: इंसाफ मिलने तक कश्मीर में होती रहेंगी हत्याएं, कश्मीरी पंडित की हत्या का जिम्मेदार कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक के विवादित बोल: इंसाफ मिलने तक कश्मीर में होती रहेंगी हत्याएं, कश्मीरी पंडित की हत्या का जिम्मेदार कौन
Mon, 17 Oct 2022 07:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:31 PM IST
सार
प्रदेश केपूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य हो गए हैं। वे पूछना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर अगर ऐसा है तो एक और कश्मीरी पंडित की हत्या का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादास्पद बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में इंसाफ मिलने तक हत्याएं होती रहेंगी। रियासी में पार्टी नेता के घर अफसोस जताने पहुंचे फारूक कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य हो गए हैं। वे पूछना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर अगर ऐसा है तो एक और कश्मीरी पंडित की हत्या का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या को लेकर पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में फारूक ने कहा, जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, ये सब (हत्याएं) बंद नहीं होने वाला।
उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस तरह के इंसाफ की बात कर रहे हैं, लेकिन समझा जा रहा है कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के संदर्भ में बोल रहे थे। डॉ. फारूक ने कहा कि भाजपा जिन सामान्य हालात की बात कर रही है, वो जमीनी स्तर पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
सोमवार को फारूक अब्दुल्ला रियासी में पार्टी नेता और पूर्व मंत्री जगजीवन लाल की बहन के निधन और पूर्व नौकरशाह बाबू लाल के अवसान पर शोक जताने पहुंचे थे।