फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq Group claim, court decided in our favor

फारूक धड़े का दावा, न्यायालय का फैसला उनके हक में

Tue, 15 Sep 2015 08:11 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
farooq Group claim, court decided in our favor

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में नया मोड़ आ गया है। फारूक धड़े ने दावा किया है कि अंसारी धड़े के चुनाव के मामले में न्यायालय ने फैसला उनके हक में दिया है। इसमें जम्मू विंग के उपचेयरमैन की वर्किंग कमेटी की बैठक को भी असंवैधानिक करार दिया गया है। इसी बैठक में चुनाव आयोजित किए गए थे।

विज्ञापन


फारूक धड़े की एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की का दावा है कि न्यायालय से उनके हक में फैसला आने से रियासत में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के लिए रास्ता साफ हो गया है। वह बुधवार को जम्मू में पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं अंसारी ग्रुप के जम्मू विंग के उपचेयरमैन राकेश कुमार का कहना है कि न्यायालय ने चुनाव पर स्टे को बरकरार रखा है। उन्होंने वर्किंग कमेटी की बैठक संविधान के तहत ही बुलाई थी। उनकी ओर से संविधान के तहत ही क्रिकेट गतिविधियां चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

113 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच

farooq Group claim, court decided in our favor

उल्लेखनीय है कि बीस जुलाई 2015 को श्रीनगर में जेकेसीए के एक धड़े ने एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर चुनाव आयोजित कराए थे। इसमें महबूब इकबाल को चेयरमैन, खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी को प्रधान, इकबाल शाह को महासचिव बनाया गया था।

जबकि 24 जुलाई को डा. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में दूसरे धड़े ने भी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर पहले धड़े के चुनाव को अवैध घोषित करके जम्मू विंग के उपचेयरमैन और संयुक्त सचिव को निलंबित कर दिया था।

पहले धड़े के चुनाव पर अदालत में स्टे होने का भी दावा किया गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इस साल जेकेसीए में उठापटक होती रही है। हाल ही में न्यायालय ने जेकेसीए के एक पुराने मामले में 113 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी दी।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया गया था। जेकेसीए में खींचतान से बीसीसीआई ने पिछले कई साल से क्रिकेट गतिविधियों के लिए जेकेसीए को राशि जारी नहीं की है। इससे राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed