{"_id":"5cc4832ebdec22076a498943","slug":"farooq-abdullah-says-pm-modi-failed-to-embalm-people-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम किस देश में रहते हैं, जहां का पीएम रोज झूठ बोलता हैः फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम किस देश में रहते हैं, जहां का पीएम रोज झूठ बोलता हैः फारूक अब्दुल्ला
Sat, 27 Apr 2019 09:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम किस देश में रह रहे हैं, जहां का प्रधानमंत्री रोज झूठ बोलता है। मोदी से बार-बार हमनें सुना कि कश्मीर का मसला कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत से हल होगा। अगर इंसानियत यही है तो आप क्यों हमारे रास्ते बंद कर रहे हैं? हम अपनी हुकूमत क्यों नहीं बना सकते हैं?
विज्ञापन
कुलगाम के धमहाल में शनिवार को पार्टी प्रत्याशी जस्टिस हसनैन मसूदी के समर्थन में एक जनसभा के दौरान फारूक ने पीडीपी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आपसे वोट मांगे थे तो कहा कि बीजेपी को दूर रखना है। जनता ने पीडीपी को 28 सीटें दे दी। फिर बीजेपी के साथ हाथ मिलाया। हमने मुफ्ती सईद को समर्थन देने की बात कहीं थी, लेकिन पीडीपी ने हमारी बात नहीं मानी। पीडीपी ने बहुत सारे वादे किए थे, लेकिन उन वादों का क्या हुआ? आज फिर पार्टी की अध्यक्ष महबूबा आपसे वोट मांग रही हैं। लेकिन इस बार जनता इस पार्टी की वोट नहीं देंगी।
विज्ञापन
फारूक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने बालाकोट में हमला किया। देश को खुश रखने के लिए प्रधानमंत्री ने झूट बोला। अब खुद विदेश मंत्री ने कहा कि बालाकोट में पाकिस्तान की कोई नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टर फारूक ने धमहाल में पार्टी प्रत्याशी जस्टिस हसनैन मसूदी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन