फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah said that I will fight till the last moment for the restoration of Articles 370 and 35A

फारूक अब्दुल्ला को है एक बात का दुख, बोले- अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के लिए आखिरी दम तक लड़ूंगा

Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah said that I will fight till the last moment for the restoration of Articles 370 and 35A
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 370 और 35ए की बहाली के लिए मरते दम तक लड़ाई लड़ूंगा। भविष्य में भी किसी भी पूछताछ में पूरा सहयोग दूंगा। 
विज्ञापन


डॉ. फारूक ने कहा कि केवल एक बात का दुख है कि मैं पूछताछ के दौरान खाना नहीं खा सका। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा करीब सात घंटे तक पूछताछ के बाद कार्यालय के बाहर आए डॉ. फारूक अब्दुल्ला के तीखे तेवर पत्रकारों के सवालों के जवाब में साफ झलके। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डॉ. फारूक ने कहा कि वह आगे भी किसी भी तरह की पूछताछ का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैं बिल्कुल भी इसको लेकर चिंतित नहीं हूं और न ही कोई घबराहट है। एक बात का अफसोस है कि मैं पूछताछ के दौरान भूखा रहा, खाना नहीं खा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास एक लंबी सियासी लड़ाई है, जिसे आगे भी लड़ना है। चाहे फारूक अब्दुल्ला जिंदा रहें या न रहें। अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। 

हमारा संकल्प न बदला था और ना बदलेगा, चाहे मुझे फांसी ही क्यों न चढ़ा दिया जाए। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्या है, यह केवल डॉ. फारूक अब्दुल्ला की लड़ाई नहीं है। 

फैसला करना अदालत का काम
ईडी ने क्या पूछताछ की, इस सवाल के जवाब में डॉ. फारूक ने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे और मैं किसी चीज पर अपना फैसला नहीं सुना सकता। अदालत खुद फैसला करेगी कि इस मामले में आगे क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed