{"_id":"652e7ad5431100a5340e46a3","slug":"farooq-abdullah-said-india-been-with-palestine-since-time-of-former-pm-nehru-but-today-situation-change-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला बोले: पूर्व पीएम नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ, अब उनके लिए कोई आवाज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला बोले: पूर्व पीएम नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ, अब उनके लिए कोई आवाज नहीं
Tue, 17 Oct 2023 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:51 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ रहा है, लेकिन देश में आज उनके समर्थन में आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल और फलस्तीन संघर्ष पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बार प्रतिक्रिया दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ रहा है, लेकिन देश में आज उनके समर्थन में आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू के समय से हिंदुस्तान, फिलिस्तीन के साथ रहा है। 1917 में अंग्रेजों ने साजिश करते हुए यहूदियों को वहां (फलस्तीन) बसाया। समय के साथ वह बढ़ते गए। वहां जो जुल्म किये जा रहे हैं, मैं उसे बयां नहीं कर सकता। अफसोस इस बात का है कि आज हिंदुस्तान में वो आवाज नहीं है जो उनके लिए जोर से बोल सके।'
विज्ञापन
#WATCH जम्मू-कश्मीर: इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...जवाहर लाल नेहरू के समय से हिंदुस्तान, फिलिस्तीन के साथ रहा है... 1917 में अंग्रेज़ो ने साजिश करते हुए यहूदियों को वहां (फिलिस्तीन) बसाया। समय के साथ वह बढ़ते गए...… pic.twitter.com/HuFLoC0F9H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
विज्ञापन