राजनाथ सिंह को फारूक अब्दुल्ला का जवाब: बोले- फिर बहाल होगा J&K में अनुच्छेद 370, भले इसमें वर्षों लग जाएं
अब्दुल्ला ने बारामूला में कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें (भाजपा को) इसे रद्द करने में कितने साल लगे? हमें इसे बहाल करने में कई साल लग सकते हैं, लेकिन हम इसे निश्चित रूप से बहाल करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राज्य में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल किया जाएगा, भले इसमें कई साल लग जाएं। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज है। इनका यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि था कि भाजपा के रहते हुए अनुच्छेद 370 की वापसी कभी नहीं हो सकती है।
अब्दुल्ला ने बारामूला में कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें (भाजपा को) इसे रद्द करने में कितने साल लगे? हमें इसे बहाल करने में कई साल लग सकते हैं, लेकिन हम इसे निश्चित रूप से बहाल करेंगे। यह पूरे जम्मू-कश्मीर की आवाज है, यह लोगों की आवाज है।
हाल में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने दावा किया था कि 370 जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का मूल कारण है, लेकिन इसके हटाए जाने के बाद भी हमले हो रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि फिर यह आतंकवाद कहां से आ रहा है? जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए नई दिल्ली जिम्मेदार है।
कांग्रेस नेता विकार रसूल वानी की टिप्पणी कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोगों का खून चूसा है। इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि इससे गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब्दुल्ला की पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए। मैं किसी को रोक नहीं सकता। लेकिन उनकी पार्टी हमारे साथ खड़ी है।